--विज्ञापन यहां--

विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ के प्रोड्यूसर को मिला बड़ा

By NS
On: June 27, 2026 10:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


तमिलनाडु सरकार ने फिल्म निर्माता के. वेंकट नारायण को नई दिल्ली में राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है। हालांकि, यह फैसला सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि वेंकट नारायण अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ के निर्माता भी हैं।

23 जून को जारी तमिलनाडु सरकार के आधिकारिक आदेश के अनुसार, नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार के विशेष प्रतिनिधि का एक अस्थायी पद एक वर्ष के लिए सृजित किया गया है। इस पद पर के. वेंकट नारायण की नियुक्ति की गई है। आदेश पर राज्य के मुख्य सचिव एम. साई कुमार के हस्ताक्षर हैं। सरकार ने बताया है कि नियुक्ति से जुड़ी अन्य शर्तें और नियम अलग से जारी किए जाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

इस नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि बेंगलुरु में रहने वाले और वहीं से अपनी प्रोडक्शन कंपनी KVN Productions संचालित करने वाले वेंकट नारायण को तमिलनाडु सरकार का विशेष प्रतिनिधि क्यों बनाया गया। वहीं कुछ लोगों ने इस फैसले को फिल्म ‘जन नायगन’ से जोड़ते हुए अटकलें भी लगाईं।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि, सरकार की ओर से नियुक्ति के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर की जा रही चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दूसरी ओर, विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायगन’ अब भी रिलीज का इंतजार कर रही है। निर्देशक एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म पहले पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सीबीएफसी से प्रमाणपत्र मिलने में देरी के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। बाद में फिल्म का एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक होने का मामला भी सामने आया, जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

‘जन नायगन’ को विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। ऐसे में फिल्म की रिलीज और वेंकट नारायण की नई नियुक्ति दोनों ही फिलहाल चर्चा का विषय बने हुए हैं।





Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment