रायपुर। CG NEWS: रायपुर-कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती बाल आश्रम ग्राम सेवा समिति डागा कालेज एंव राष्ट्रीय विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में मनाई गई।


कार्यक्रम में संस्था बाल आश्रम के अध्यक्ष अजय तिवारी, सदस्य रूपचंद श्रीमाल के अलावा अधीक्षक अनिल चन्द्राकर एवं भूपेन्द्र ठाकुर, खादी ग्राम सेवा समिति से लेखराम वर्मा, गरीबा चन्द्राकर के अलावा संस्था के बच्चे तथा डागा कन्या महाविघालय की छात्राएं शमिल हुई। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर की गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी ने अपने उदबोधन में कहा कि आज हम जो स्वंतत्र भारत की खुली हवा में सांस ले रहे है यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के त्याग व बलिदान का प्रतीक है हमें उनके बताए हुए अंहिसा मार्ग अपनाकर अपने जीवन को सुदृढ बनाए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
वही रूपचंद श्रीमाल ने कहा कि हमें अपनी आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना हैं बच्चे पढाई में मेहनत करें और उच्चा मुकाम पाए ऐसी शुभकामनांए मै उन्हें देता हूँ। कार्यक्रम में संस्था के बच्चों एंव डागा कालेज की छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।







