--विज्ञापन यहां--

ग्राम चंगोरी के चंद्रशेखर वर्मा को मिला बेस्ट यंग फार्मर अवार्ड,,

By NS
On: October 2, 2026 7:03 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन,,,,मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आईसीएआर-सीआईएई संस्थान में 30 सितंबर, 2026 को दिल्ली प्रैस की कृषि पत्रिका ‘फार्म एन फूड’ द्वारा ‘राज्य स्तरीय फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड’ का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के 300 से ज्यादा किसान और कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए और खेती में नवाचार और तकनीकी के जरीए विभिन्न श्रेणियों में बदलाव लानेवाले तकरीबन 40 किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, फार्मर प्रोड्यूसर और्गैनाइजेशन और कृषि विज्ञान केंद्रों को राज्य स्तरीय ‘फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया जिसमे चंगोरी के चंद्रशेखर वर्मा को बेस्ट यंग फॉर्मर अवार्ड से सम्मनित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यान विज्ञान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, मध्य प्रदेश, नारायण सिंह कुशवाह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और मध्य प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल इस कार्यक्रम में दीनानाथ धाते,असिस्टैंट डायरैक्टर, उद्यान विज्ञान एवंखाद्य प्रसंस्करण विभाग, आईएएस उमाशंकर भार्गव, डायरैक्टर, कृषि विभाग, डा. सीआर मेहता, डायरैक्टर, आईसीएआर-सीआईए,डा. सत्यप्रकाश, सीनियर साइंटिस्ट और भोपाल केवीके हैड, सुमन प्रसाद, जौइंट डायरैक्टर, कृषि विभाग, भोपाल ने भी शिरकत की और किसानों का हौसला बढ़ाया छत्तीसगढ़ के विजेताओ मे चंद्रशेखर के अलावा और दूसरे श्रेणीयों बहुत सारे किसानों अवार्ड मिला इन श्रेणियों में मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से कृषि विज्ञान केंद्रों व कृषि संस्थानों के संस्तुति सहित 100 से भी अधिक नोमिनेशन प्राप्त हुवे थे. विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त इन नोमिनेशन का 4 सदस्यीय जूरी द्वारा मूल्यांकन किया गया, जिस में सर्वश्रेष्ठ नोमिनेशन को पुरस्कार के लिए चुना गया. इस सम्मान समारोह में पुरस्कृत किसानों के साथसाथ कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि विश्वविद्यालयों और अन्य कृषि संस्थानों के वैज्ञानिक, अन्य शासकीय और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे.यह अवार्ड समारोह स्टील इंडिया, भारत और्गैनिक्स और ज्ञानधारा के सहयोग से हुआ.



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment