--विज्ञापन यहां--

पाटन में मैत्री स्कूल के पीछे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, एसडीएम-तहसीलदार रहे मौजूद

On: March 27, 2026 6:04 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

[ad_1]

पाटन। नगर के मैत्री स्कूल के पीछे शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध दीवार को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम पाटन और तहसीलदार मौके पर मौजूद रहे तथा नगर पंचायत के सहयोग से बुलडोजर चलवाया गया।
जानकारी के अनुसार, तहसीलदार पाटन द्वारा के. सुधाकरण पिता आर. केशवन अध्यक्ष मैत्री एज्यूकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन, रिसाली सेक्टर भिलाई एवं श्रीमती राजम्मा पति स्व. के. सुधाकरण को पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने और जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
राजस्व विभाग के अनुसार, कलेक्टर दुर्ग के आदेश (क्रमांक 5787/आबंटन/2025, दिनांक 14.07.2025) के तहत ग्राम पाटन की शासकीय भूमि विभिन्न खसरों में न्यायालय भवन एवं कर्मचारियों के आवास निर्माण के लिए आवंटित की गई है।
राजस्व निरीक्षक की 06 मार्च 2026 की रिपोर्ट में उल्लेख है कि खसरा नंबर 222/2 के 0.10 हेक्टेयर तथा खसरा नंबर 203 के लगभग 0.44 हेक्टेयर, कुल 0.54 हेक्टेयर भूमि पर प्रीकास्ट दीवार बनाकर कब्जा किया गया था।
नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन ने बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए दीवार को ढहा दिया।

[ad_2]

Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment