कोलकाता। West Bengal By Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा के आगामी उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए दो नेताओं की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 70 नंबर रेजीनगर (Rejinagar) विधानसभा सीट से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफ़ी (Mohd. Abdullahil Kafi) को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं 210 नंबर नंदीग्राम (Nandigram) विधानसभा सीट से मिलन प्रधान (Milan Pradhan) कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
कांग्रेस ने दोनों उम्मीदवारों के नामों को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए मंजूरी दी है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल की ओर से 11 सितंबर 2026 को यह प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।






