--विज्ञापन यहां--

पंडवानी कला की पुरोधा ब्रम्हलीन पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का दशगात्र कार्यक्रम 14 जुलाई को ग्राम गनियारी में

By NS
On: July 13, 2026 1:06 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दुर्ग/ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के आकस्मिक निधन पर पूरे प्रदेश सहित दुर्ग जिले में गहरा शोक व्याप्त है। गत 5 जुलाई 2026, दिन रविवार को उनके महाप्रयाण के पश्चात, उनके गृह ग्राम गनियारी (भिलाई-3, जिला दुर्ग) में 14 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
पारधी परिवार से प्राप्त विवरण के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक रस्में दोपहर 12.00 बजे तक संपन्न कर ली जाएंगी। इसके पश्चात दशगात्र की शेष पारंपरिक विधियां और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। शोकाकुल पारधी परिवार ने प्रबुद्ध नागरिकों, शुभचिंतकों और कला जगत से जुड़े लोगों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

ःः000ःः



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment