--विज्ञापन यहां--

दुर्ग कलेक्टर ने किया प्रशासनिक फेरबदल, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के कार्यों का पुनर्विभाजन

By NS
On: July 21, 2026 3:59 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दुर्ग। जिला प्रशासन में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों के कार्यों का पुनर्विभाजन किया है। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया गया। नए आदेश के तहत पूर्व में जारी सभी कार्य विभाजन आदेशों को अधिस्थापित करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार हरवंश सिंह मिरी को अपर कलेक्टर, दुर्ग का दायित्व सौंपा गया है। वहीं महेश सिंह राजपूत को दुर्ग (ग्रामीण) का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी बनाया गया है।इसी तरह लवकेश कुमार ध्रुव को पाटन से स्थानांतरित कर धमधा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि उत्तम कुमार ध्रुव को पाटन का एसडीएम बनाया गया है।इसके अलावा सोनाल डेविड को कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नवपदस्थ प्रकाश सोनी को भिलाई-3 का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी बनाया गया है।कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह कार्य विभाजन किया गया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment