--विज्ञापन यहां--

भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक जारी, राष्ट्रीय सह संगठन

By NS
On: July 21, 2026 5:00 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, अजय जामवाल और पवन साय सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं।

सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के समसामयिक मुद्दों, संगठन के विस्तार, आगामी चुनावी तैयारियों और पार्टी की भावी कार्ययोजना को लेकर भी मंथन किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। पार्टी नेतृत्व विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन की आगामी दिशा को लेकर भी चर्चा कर रहा है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment