--विज्ञापन यहां--

ढौर में तीज मिलन समारोह एवं कबड्डी प्रतियोगिता 15 सितंबर को

By NS
On: September 14, 2026 3:50 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। विकासखंड के ग्राम ढौर में तीज पर्व के अवसर पर तीज मिलन समारोह एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 सितंबर को शाम 6 बजे से किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2 हजार रुपये नगद प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कीर्ति नायक, जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डुलेश्वर मानकुर, जनपद सदस्य करेंगे।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में भुनेश्वर साहू, सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा, चित्रसेन देवदास, सरपंच मेघा ठाकुर, उपसरपंच श्यामू यादव, योगेश्वर यादव एवं समस्त पंचगण उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तीज मिलन समारोह एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लेने की अपील की है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment