--विज्ञापन यहां--

जन्मदिन पर सेवा कार्यों के जरिए मानवता का संदेश, राजू साहू ने बच्चों, मरीजों और खिलाड़ियों के बीच बांटी खुशियां

By NS
On: July 11, 2026 3:36 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम पंचायत झीट के सरपंच, परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के युवा प्रकोष्ठ संयोजक एवं भाजयुमो दुर्ग के जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र (राजू) साहू ने अपना जन्मदिन समाज सेवा और मानवता को समर्पित करते हुए विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया।
जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण नेह-भोज किया तथा उन्हें पौष्टिक आहार और ताजे फलों का वितरण किया। बच्चों के प्रसन्न चेहरों ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।
इसके बाद राजू साहू अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उन्हें फल एवं बिस्कुट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने एडवेंचर खो-खो क्लब के लगभग 150 बालक-बालिकाओं को पेन, कॉपी और बिस्कुट वितरित किए। वहीं क्लब के समर्पित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं सम्मान के रूप में टी-शर्ट भी भेंट की गई।

इस अवसर पर राजू साहू ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटने का श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें सदैव सेवा, सहयोग, परोपकार और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है और “मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।”



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment