--विज्ञापन यहां--

कांकेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार ने स्कूल से लौट रही 4

By NS
On: July 11, 2026 2:35 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


कांकेर। CG NEWS: जिले में शनिवार को नेशनल हाईवे-30 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चारामा थाना क्षेत्र के बाबूकोहका गांव के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रही चार छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में चारों छात्राएं घायल हो गईं।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल छात्राओं को उपचार के लिए चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

फिलहाल घायल छात्राओं का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment