--विज्ञापन यहां--

उतई पुलिस ने 10 घंटे में सुलझाए तीन चोरी के मामले, 5 आरोपी गिरफ्तार

By NS
On: July 1, 2026 10:31 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • चोरी के तीनों मोटर पंप और केबल वायर बरामद, ₹37 हजार का मशरूका जब्त

उतई। दुर्ग जिले की उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए तीनों मोटर पंप एवं केबल वायर सहित कुल 37 हजार रुपये मूल्य का समस्त मशरूका बरामद कर जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 26 एवं 27 जून 2026 की दरमियानी रात ग्राम पुरई में तीन अलग-अलग स्थानों से मोटर पंप और केबल वायर चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। इस संबंध में थाना उतई में अपराध क्रमांक 334/2026, 335/2026 एवं 336/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए मात्र 10 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी गया पूरा मशरूका बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में चेतन लाल ओझा (26), शंकर साहू (24), सन्नी राजपूत (21), कृष राजपूत (19) और दुष्यंत साहू (24) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम पुरई के शिवपारा वार्ड क्रमांक-17 के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक फ्लो कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पंप, एक लुबी कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पंप एवं केबल वायर तथा एक 1.5 एचपी डीप बोर मोटर पंप और केबल वायर बरामद किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 37 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से सुनसान स्थानों पर लगे मोटर पंप एवं केबल वायर की चोरी करते थे। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर, खेत एवं कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा डायल-112 पर दें।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment