--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : थाने के बाहर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, PCC

By NS
On: July 23, 2026 6:34 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS : राजीव भवन के बाहर भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प और उसके बाद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए खम्हारडीह थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। PCC अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

धरने में AICC सचिव एस. संपत, जरिता लैतफ्लांग, मलकीत सिंह गेंदू के साथ सुशील आनंद शुक्ला, एजाज ढेबर, पंकज शर्मा, श्रीकुमार मेनन और पप्पू बंजारे समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। कांग्रेस की मांग है कि उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जाए और राजीव भवन के बाहर हुई घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए।

 

– Advertisement –

Ad image

कांग्रेस ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप

 

दरअसल, भाजपा की ओर से राजीव भवन घेराव के दौरान हुई झड़प को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी के आरोप लगाए गए हैं। इस घटनाक्रम में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस खम्हारडीह थाने के बाहर प्रदर्शन कर रही है।

 

कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने पूरे मामले में एकतरफा कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारी पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं एवं अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। धरने को देखते हुए थाने के आसपास पुलिस बल तैनात है।

 

राजीव भवन पर पत्थरबाजी का कांग्रेस ने लगाया आरोप

 

खम्हारडीह थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 22 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन में संगठन के काम में व्यस्त थे। इसी दौरान बाहर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा था। कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान राजीव भवन की ओर छाता, चप्पल, पत्थर, पानी के पाउच और बोतलें फेंकी गईं, जिससे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।

 

कांग्रेस ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की, जिससे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। कांग्रेस का दावा है कि पूरे घटनाक्रम से जुड़े दृश्य आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में देखे जा सकते हैं।

 

BJP नेताओं पर उकसाने का आरोप

 

कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में भाजपा के कई नेताओं पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप भी लगाया है। कांग्रेस ने मांग की है कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए।

 

फिलहाल कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर खम्हारडीह थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान किया है। PCC अध्यक्ष दीपक बैज समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment