--विज्ञापन यहां--

RRB JE Vacancy 2026 : भारतीय रेलवे में 4,098 पदों पर भर्ती

By NS
On: July 23, 2026 10:15 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


RRB JE Vacancy 2026 : भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने का गोल्डन चांस है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर के 4,098 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिफिकेशन इंडिकेटिव है. विस्तृत नोटिफिकेशन, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी किया जाएगा.

नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त को शुरू होगी. जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए फॉर्म 13 सितंबर तक भरे जाएंगे. पात्र उम्मीदवार आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

RRB JE भर्ती 2026: किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत निम्नलिखित तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी-

जूनियर इंजीनियर (सिविल)
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
जूनियर इंजीनियर (वर्क्स)
जूनियर इंजीनियर (डिजाइन)
जूनियर इंजीनियर (वर्कशॉप्स)
केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च)
केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट
अन्य अधिसूचित तकनीकी पद

RRB JE Recruitment 2026: उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तों को पूरा करना होगा. जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड/ब्रांच में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बीई/बीटेक (Bachelor’s Degree in Engineering) होना आवश्यक है.

उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी.

तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें. इनमें जाति प्रमाण पत्र, निवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं, ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो.

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment