रायपुर। स्व. सरदारनी दलजीत कौर होरा जी की स्मृति में राजधानी रायपुर के गुरु नानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरबाणी कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कीर्तन समागम में भाई गुरप्रीत सिंह जी (मुक्तसर वाले) एवं भाई जगजीत सिंह बबीहा जी (दिल्ली वाले) ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कीर्तन का श्रवण किया और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और गुरबाणी कीर्तन में शामिल होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कीर्तन समागम की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन सरदार रघुवीर सिंह होरा परिवार, रायपुर की ओर से किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।






