--विज्ञापन यहां--

RAIPUR NEWS : सावन के रंग, सखियों के संग… महिलाओं ने

By NS
On: August 24, 2026 9:20 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। RAIPUR NEWS : सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर ऐश्वर्या जन सेवा समर्थन सोसायटी एवं मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सावन उत्सव—सावन के रंग, सखियों के संग’ कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया और सावन की संस्कृति व परंपराओं के रंग बिखेरे।

कार्यक्रम में ट्रेडिशनल ड्रेस वॉक, सावन क्वीन, सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग, गेम्स और ओपन माइक जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसी दौरान रश्मि मोहंती को ‘सावन क्वीन’ चुना गया। प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन, हाई-टी और रिटर्न गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई थी।

आयोजक एवं दोनों संस्थाओं की अध्यक्ष पूनम पाण्डेय ने कहा कि सावन उत्सव महिलाओं के उत्साह, सहभागिता और आपसी प्रेम का सुंदर उदाहरण रहा। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के साथ सामाजिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम में हास्य कवयित्री शशि दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण लाहोटी, राज्य नियंत्रण कक्ष महिला हेल्पलाइन 181 की केंद्र प्रबंधक प्रीति पांडेय, अन्नपूर्णा शर्मा, कृष्णा परमार, आशा दुबे सहित सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग, अधिवक्ता एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा परमार ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में संगठन की प्रदेश महासचिव ममता इंगोले, प्रदेश सचिव सोना इंगोले, भिलाईगढ़-सारंगढ़ जिला अध्यक्ष श्याम निराला, प्रदेश सचिव शुभि कौर एवं अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित महिलाओं और अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सावन के अंतिम सोमवार का यादगार उत्सव बताया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment