--विज्ञापन यहां--

RAIPUR NEWS: देवेंद्र नगर में बापू की कुटिया सेवा समि

By NS
On: August 9, 2026 1:28 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। RAIPUR NEWS: बापू की कुटिया सेवा समिति, देवेंद्र नगर रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गरबा मैदान एवं देवेंद्र नगर सेक्टर-5 के आसपास पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न प्रकार के फलदार, फूलदार एवं पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाए। सामूहिक प्रयास से करीब 150 से 160 पौधों का पौधारोपण किया गया। बारिश के मौसम में पौधारोपण करते हुए लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

– Advertisement –

Ad image

समिति के सदस्यों और स्थानीय रहवासियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस दौरान सभी ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बन सके।

पौधारोपण अभियान में समिति की ओर से उत्तम गांधी, समाजसेवी दिलेर सिंह होरा, नरेंद्र जैन, बीपी जोशी, विनोद देवांगन, किशोर, मनोज भट्ट, मनोज सतवानी, शैलेन्द्र जैन, अनुज वर्मा, गिरधारी, सतपाल सिंह, मनजीत अरोरा, राजपाल, श्री मोकलानी, गुंजन मोकलानी सहित देवेंद्र नगर के अनेक रहवासियों ने उपस्थित होकर अपना योगदान दिया।

– Advertisement –

Ad image

समिति ने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment