--विज्ञापन यहां--

RAIPUR NEWS : गणेश प्रसाद पर टिप्पणी से विवाद, सोसायटी के

By NS
On: October 4, 2026 11:26 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


तिल्दा नेवरा/रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर के पार्क साइड रेसिडेंशियल कॉलोनी में भगवान गणेश के प्रसाद को लेकर की गई कथित टिप्पणी का मामला सामने आया है। गणेश समिति के सदस्यों के अनुसार, मामले को लेकर खम्हारडीह थाने में शिकायत की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पार्क साइड रेसिडेंशियल कॉलोनी गणेश समिति द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ पूजा-पाठ और भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन से जुड़े एक ऑडियो को सोसायटी के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर किए जाने की बात सामने आई है।

समिति के अनुसार, सोसायटी में रहने वाले कैल्विन सैमुअल नाम के व्यक्ति द्वारा उक्त ऑडियो शेयर किया गया था। समिति सदस्यों का आरोप है कि ऑडियो में भगवान गणेश के प्रसाद और पूजा सामग्री को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। इसे लेकर समिति के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।

ऑडियो और टिप्पणी की जांच की मांग

शिकायत में पुलिस से ऑडियो और उसमें की गई टिप्पणी की जांच करने की मांग की गई है। समिति सदस्यों ने यह भी आग्रह किया है कि वीडियो अथवा ऑडियो किस संदर्भ में बनाया गया, उसे किस व्यक्ति ने शेयर किया तथा टिप्पणी का वास्तविक आशय क्या था, इसकी जांच की जाए।

समिति सदस्यों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग भी की है।

कार्रवाई नहीं होने पर समिति सदस्य नाराज

समिति सदस्यों के अनुसार, पुलिस में शिकायत दिए जाने के बाद भी प्रसाद पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से वे नाराज हैं। मामले को लेकर समिति के सदस्यों ने वरिष्ठ अधिकारियों के पास जाने की शिकायत भी की है।

फिलहाल मामला पुलिस जांच में है। ऑडियो की वास्तविकता, उसके संदर्भ और उसमें कही गई बातों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment