--विज्ञापन यहां--

RAIPUR NEWS: ऑटोमोबाइल डीलर की मनमानी, एक महीने से बुक गाड़ी दूसरे ग्राहक को बेचा,अब मांग रहे अधिक राशी

By NS
On: June 19, 2026 9:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS: राजधानी रायपुर के रिंग रोड अशोका मिलेनियम स्थित वर्धमान अथर मोबिलिटी के मनमानी का मामला सामने आया है, पीड़ित दाऊलाल यादव ने बताया कि उन्होंने 15 मई 2026 को RIZTA PRO गाड़ी लेने के लिए कुल 1 लाख 25 हजार रुपए जमा करवाए थे, जिसके एवज में गाड़ी 1 माह के भीतर वर्धमान मोबिलिटी द्वारा देने का सौदा पक्का किया गया था।

परन्तु अब 1 माह के पश्चात भी पीड़ित को गाड़ी नहीं मिलने के चलते जब उन्होंने शोरूम के मालिक कुणाल बरडिया से बातचीत की तो उसने पीड़ित की गाड़ी दूसरे ग्राहक को बेचने की बात कहते हुए जो करना है कर लो कहकर अपना पलड़ा झाड़ लिया। शोरूम के मालिक कुणाल बरडिया द्वारा पीड़ित को अब गाड़ी देने के एवज में अधिक राशि की मांग की जा रही है, जो कि मनमानी है। इस मामले में पीड़ित ने जब आज शुक्रवार को शोरूम पहुंच गाड़ी मांगी तो उन्हें पैसा लौटा दिया गया एवं गाड़ी नहीं देने की बात कही गई। इससे साफ है कि EV गाड़ियों की मांग बढ़ने से अब शोरूम संचालक अपने मनमर्जी कर गरीबों की जेब में डाका डालने का प्रयास लगातार कर रहे है, मामला सामने आने के बाद प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करता है यह देखने वाली बात होगी।

The post RAIPUR NEWS: ऑटोमोबाइल डीलर की मनमानी, एक महीने से बुक गाड़ी दूसरे ग्राहक को बेचा,अब मांग रहे अधिक राशी appeared first on Grand News.



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment