--विज्ञापन यहां--

RAIPUR CRIME NEWS : बार

By NS
On: August 18, 2026 8:47 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसकी उम्र छिपाकर प्रसव कराने का गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 17 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सामने आया कि नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा लगातार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता को धमकी दिए जाने के कारण वह लंबे समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दे सकी।

– Advertisement –

Ad image

जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता के गर्भवती होने के बाद उसकी उम्र और पहचान छिपाने की कोशिश की गई। कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों में उसकी उम्र बढ़ाकर उसे बालिग और विवाहित बताया गया, जिसके आधार पर डंगनिया स्थित एक निजी अस्पताल में उसका प्रसव कराया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रसव के बाद नवजात बच्चे को किसी अन्य व्यक्ति को सौंपे जाने का मामला भी जांच में सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता के पिता समेत अन्य लोगों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 289/2026 दर्ज कर BNS की संबंधित धाराओं के साथ POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता और बुआ के अलावा रोहित कुमार राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता राय और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है और नवजात बच्चे से संबंधित घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment