--विज्ञापन यहां--

RAIPUR BREAKING: राजधानी में नहीं थम रहा चाकूबाज़ी:

By NS
On: August 26, 2026 6:27 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। RAIPUR BREAKING: राजधानी में चाकूबाजी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। बुधवार सुबह आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा इलाके में ईद के जुलूस के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि ईद का जुलूस तात्यापारा क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर आरोपी और तीन युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक घायल हो गया।

वहीं, मारपीट के दौरान दो अन्य युवकों को भी चोटें आई हैं। इनमें एक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने की जानकारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में आरिफ सोफिया खान उर्फ मोंटी, निवासी ईदगाह भाटा, का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस के रिकॉर्ड में रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ईद के जुलूस के दौरान हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment