--विज्ञापन यहां--

RAIPUR : सिंधी काउंसिल का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, माता

By NS
On: July 14, 2026 12:29 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। RAIPUR : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के युवा विंग एवं महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर के अष्टविनायक गुलमोहर ग्रीन, सेजबहार में “एक पेड़ माता साहिब हासीदेवी जी के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शदाणी दरबार की पूज्य माता साहिब हासीदेवी जी की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में संत युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 200 पौधे लगाए गए।

– Advertisement –

Ad image

सिंधी काउंसिल महिला विंग महामंत्री महक होतवानी ने एक पेड़ मां के नाम पर कहा बहुत अच्छा लग रहा है, जब पूज्य गुरु माता साहिब हासीदेवी के 200 जन्म जयंती उत्सव पर पेड़ लगाने जा रहे है।

कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदे साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सिंधी काउंसिल युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जीतू लोहाना ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, अष्टविनायक के एमडी विक्की लोहाना, महामंत्री सुनील कुकरेजा, संजय जैसिंघ, मोहन वलयानी, डॉ. एन.डी. गजवानी, पंचायत सभापति हेमलता गावड़ा, पवन लोहाना, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री लक्ष्मी बजाज, चेयरमैन नीता कुकरेजा, उपाध्यक्ष खुशी लोहाना, श्वेता सिधवानी, गरिमा छाबरिया, सोनिया कुकरेजा, सिमरन कुकरेजा, जागृति जोतवानी, पिंकी पंजवानी, रितेश वाधवा, धनेश मटलानी, अभय आठवानी, सुमीत आठवानी, हेमंत मेघानी, मनीष तलरेजा, राजकुमार तलरेजा, विशाल नारंग, लक्की कुकरेजा, युवा विंग टीम से रोशन ओछवानी, हरीश मांगतानी, राज कुकरेजा, रवि विजवानी, आशीष वासवानी, अविनाश खेतपाल, विशाल सचदेव, सनी पंजवानी, आकाश मेघानी, अनुराग वाधवानी, पंकज डेंगवानी, सूरज जसवानी, अमित हिरानी, राकेश पारियानी, मनोज उत्तमचंदानी उपस्थित रहे।

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment