--विज्ञापन यहां--

RAIPUR : महिलाओं के हुनर, उद्यमिता को एक मंच पर

By NS
On: September 28, 2026 4:39 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। RAIPUR : राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड में 1अक्टूबर को मिलान फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए आयोजिका मीनू मित्तल ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।

मीनू ने बताया कि वर्ष 2017 में शुरू हुआ मिलान फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन आज एक ऐसे भरोसेमंद मंच के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जो फैशन–लाइफस्टाइल सहित उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं को नए बाजार और नए ग्राहकों से जोड़ने का अवसर देता है। मीनू ने आगे कहा कि एक छोटे से प्रयास को निरंतर मेहनत, मजबूत विजन और गुणवत्तापूर्ण आयोजन के साथ एक सशक्त प्लेटफॉर्म का रूप दिया गया है। मिलान का मुख्य उद्देश्य केवल प्रदर्शनी आयोजित करना नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग शहरों में उपलब्ध नए फैशन, नए ट्रेंड्स और एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स को स्थानीय ग्राहकों तक पहुंचाना और छोटे-बड़े महिला उद्यमियों को अवसर देना है।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर, संबलपुर, रायगढ़, बिलासपुर और अंबिकापुर सहित मिलान प्रदर्शनी का आयोजन 30 से अधिक शहरों में हो चुका है जहां ग्राहकों को फैशन डिजाइनर्स, बुटीक, ज्वेलरी, होम डेकोर, फुटवियर, फूड सहित लाइफस्टाइल से संबंधित बड़ी वैराइटी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होती है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment