--विज्ञापन यहां--

Meta India Head के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी के

By NS
On: July 31, 2026 4:29 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नई दिल्ली। Meta Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित AI से मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta India Head अरुण श्रीनिवास समेत कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि Facebook और Instagram पर AI तकनीक की मदद से वीडियो में छेड़छाड़ कर भ्रामक सामग्री साझा की गई, जिससे लोगों को गुमराह करने की कोशिश हुई।

जांच एजेंसियों का मानना है कि ऐसे मॉर्फ्ड वीडियो भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के प्रावधानों का उल्लंघन कर सकते हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन वीडियो को किसने तैयार किया, किन लोगों ने इन्हें सोशल मीडिया पर फैलाया और प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था इन्हें रोकने में कितनी प्रभावी रही। जांच के दौरान उन यूजर्स की भूमिका भी खंगाली जा रही है जिन्होंने कथित तौर पर इन वीडियो को बनाया या शेयर किया।

– Advertisement –

Ad image

इस मामले में कुछ दिन पहले ही हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta के प्रतिनिधियों को नोटिस जारी कर AI आधारित स्कैम, फर्जी विज्ञापनों और मॉर्फ्ड कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया पर जवाब मांगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta ने जांच एजेंसियों को अपनी कंटेंट मॉडरेशन नीति और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी आरोपी को दोषी घोषित नहीं किया गया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment