--विज्ञापन यहां--

love affair murder: रेलवे टिकट बना कत्ल का गवाह… प्रेम, शादी

By NS
On: June 17, 2026 1:07 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


मध्य प्रदेश । Bhind murder case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव में 3 जून को बंबा किनारे मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। घटनास्थल से मिले मथुरा से ग्वालियर के रेलवे टिकट ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने टिकट के आधार पर मथुरा, ग्वालियर और सोनी स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मृतका दो युवकों के साथ नजर आई। जांच में आरोपी की पहचान अजनौल निवासी नारायण बघेल के रूप में हुई, जिसने पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपनी प्रेमिका संगीता और एक साथी के साथ मिलकर पत्नी इंद्रावती की हत्या की साजिश रची थी।

दरअसल, नारायण के दोनों महिलाओं से संबंध थे और दोनों ही उससे शादी व साथ रखने का दबाव बना रही थीं। इसी दबाव से बचने के लिए उसने इंद्रावती को सुनसान इलाके में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए सिर कुचल दिया। हालांकि घटनास्थल पर छूटा रेलवे टिकट ही आरोपियों की सबसे बड़ी गलती बन गया, जिससे पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment