--विज्ञापन यहां--

IRCTC की नई BETA वेबसाइट लॉन्च, टिकट बुकिंग होगी

By NS
On: July 15, 2026 4:05 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


IRCTC Beta Website: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए IRCTC की नई BETA वेबसाइट लॉन्च कर दी है। करीब 24 साल बाद वेबसाइट के डिजाइन और टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है। फिलहाल इसे बीटा वर्जन के रूप में टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है, ताकि यूजर्स अपने सुझाव दे सकें। फीडबैक के आधार पर सुधार के बाद यही नया पोर्टल सभी यात्रियों के लिए लॉन्च किया जाएगा।

IRCTC की वेबसाइट पहली बार वर्ष 2002 में शुरू हुई थी और वर्तमान में यह प्रतिदिन औसतन 14.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग संभालती है। नए पोर्टल में पहले के मुकाबले अधिक क्लीन और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस दिया गया है। अनावश्यक पॉप-अप और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट हटाए गए हैं, जिससे टिकट बुकिंग का अनुभव बेहतर होगा।

– Advertisement –

Ad image

नई वेबसाइट में बार-बार Captcha भरने की परेशानी भी काफी हद तक कम कर दी गई है, जिससे खासकर तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा अब अलग-अलग क्लास की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर देखी जा सकेगी। चेकआउट प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है, जिससे कम स्टेप में टिकट बुक हो सकेगी।

यात्रियों के लिए एक और बड़ा बदलाव यह है कि सेव किए गए पैसेंजर्स की जानकारी दोबारा इस्तेमाल की जा सकेगी। यानी हर बार नाम, उम्र और अन्य विवरण भरने की जरूरत नहीं होगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस वेबसाइट के डिजाइन में मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT), जयपुर के छात्रों के सुझाव भी शामिल किए गए हैं।

रेल मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल यह केवल बीटा वर्जन है। यूजर्स के फीडबैक के बाद इसमें आवश्यक बदलाव किए जाएंगे और आने वाले हफ्तों में इसे पूरी तरह लॉन्च किया जाएगा। साथ ही नई वेबसाइट को जल्द ही आधुनिक Passenger Reservation System (PRS) से भी जोड़ा जाएगा, जिससे भारी ट्रैफिक के दौरान भी टिकट बुकिंग बेहतर तरीके से हो सकेगी।

यात्री नई बीटा वेबसाइट https://www.irctc.co.in/eticket/ पर जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा मौजूदा IRCTC वेबसाइट के होमपेज पर भी बीटा वर्जन का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment