--विज्ञापन यहां--

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर रविंद्र सिंह ने किया

By NS
On: August 15, 2026 9:05 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य, बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रविंद्र सिंह ठाकुर ने ध्वज वंदन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को मिठाई एवं फल वितरित किए गए। वहीं छोटे बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। अपने उद्बोधन में रविंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्रध्वज के मान-सम्मान को हमेशा बरकरार रखें। इसके लिए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना जरूरी है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment