--विज्ञापन यहां--

Independence Day: विधान सभा सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस

By NS
On: August 15, 2026 9:19 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। Independence Day: विधान सभा सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया । विधान सभा परिसर में विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली । ध्वजारोहण पश्चात् सचिव श्री दिनेश शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया ।

विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने प्रेषित अपने संदेश में कहा कि-आज का यह पुनीत दिवस हमारे असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करने, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने तथा हम देशवासियों के लिए आत्म अवलोकन का दिवस है । हमें यह विचार करना चाहिए कि हम अपने राष्ट्रीय दायित्वों की पूर्ति के प्रति कितने सजग और समर्पित हैं।

– Advertisement –

Ad image

उन्हाेंने कहा कि-वास्तव में आज का दिवस उन अंसख्य शहीदों की शहादत को नमन करने का दिन है जिनके बलिदान पर स्वतंत्र भारत की ईमारत खड़ी हुई । उन्हाेंने प्रदेशवासियों को आव्हान किया कि-हम सब अपने कार्य, विचार और व्यवहार के माध्यम से समुन्नत, सुदृढ़ भारत के सपने को साकार करने में सार्थक, सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेंगे । उन्हाेंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने व्यक्तिगत प्रयासों से भारतीय स्वतंत्रता की गौरवशाली गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्वाकांक्षी संकल्प में अपना योगदान दें।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment