रायपुर। GRAND NEWS: 15 अगस्त यानी आज भारत अपना 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतत्रंता दिवस पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने भिलाई स्थित ग्रैंड विजन दफ्तर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान श्री होरा ने दुर्ग – भिलाई के सभी केबल ऑपरेटरों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए बहुत ही गर्व का दिन है। आज ही के दिन भारत ने सदियों की गुलामी के बाद ब्रिटिश दासता से मुक्ति पाई थी। यह आजादी कई महान सपूतों के बलिदान और त्याग से प्राप्त हुई है। उन तमाम अमर शहीदों ने स्वतंत्रता के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज के दिन हम इन सभी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
होरा ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को मिलकर भारत को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए।

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मना रहा है। इस खास मौके पर ग्रैंड ग्रुप की ओर से भी विभिन्न संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने सबसे पहले होटल ग्रैंड इम्पीरिया में ध्वजारोहण किया। इसके बाद वे मोतीबाग स्थित यूनियन क्लब पहुंचे, जहां आयोजित झंडावंदन समारोह में शामिल होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसके बाद चेयरमैन होरा ने ग्रैंड विजन के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। यहां ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज और ग्रैंड ब्रॉडबैंड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और ग्रैंड न्यूज को जल्द सैटेलाइट चैनल के रूप में लॉन्च करने का ऐलान किया। इसी क्रम में गुरुचरण सिंह होरा ने भिलाई में ग्रैंड विजन कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों और केबल ऑपरेटरों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इस दौरान ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, कौशिक दत्ता, दीपक पांडेय, संदीप कौर गुंबर, तान्या वाधवानी, भिलाई डायरेक्टर रत्नाकर अल्वा सहित बड़ी संख्या में भिलाई के केबल ऑपरेटर नजमी खान, अकरम खान, प्रदीप राठी, संजय गुप्ता, रामकुमार साहू, नवीन परगनिया, मंगल मनवार, सुनील सोनी, दीपक शर्मा, खेमलाल पटेल, योगेश साहू, शमशुल खान, सेखादेव सिंह, गणपति, रूबी, अजय साहू, विनोद राणा, हरेंद्र सिंह, शशिकांत, फिरोज खान, अनीस अहमद, संजीव सिंह, प्रभाकर, हेमंत साहू, शिव कुमार सोनी, अभिनंदन, दारा शर्मा, सुवेंद्र त्रिपाठी, मुरली और अश्वनी चंदेल समेत बड़ी संख्या में केबल ऑपरेटर मौजूद रहे।
सभी केबल ऑपरेटरों ने भिलाई आगमन पर चेयरमैन होरा का पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया और देश की तरक्की, शांति एवं समृद्धि की कामना की।









