--विज्ञापन यहां--

Gallantry Awards 2026: राष्ट्रपति ने 78 गैलेंट्री अवॉर्ड को

By NS
On: August 14, 2026 4:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नई दिल्ली। Gallantry Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों को उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 78 गैलेंट्री अवॉर्ड प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। इनमें 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र शामिल हैं।

जारी सूची के मुताबिक, 9 कीर्ति चक्र में से 7 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जा रहे हैं। वहीं 19 शौर्य चक्र पाने वाले जवानों में एक पुरस्कार मरणोपरांत है। इन सम्मानों के जरिए देश की सुरक्षा और सेवा में असाधारण बहादुरी दिखाने वाले सैन्यकर्मियों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

इस बार राजपूताना राइफल्स के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा रहा है। वर्तमान में वह 44 असम राइफल्स में तैनात हैं। इसके अलावा सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आर्मी डॉग टायसन को भी सम्मानित किया जाएगा।

गैलेंट्री अवॉर्ड के अलावा राष्ट्रपति ने अन्य सैन्य सेवा सम्मानों को भी मंजूरी दी है। इनमें 36 सेना मेडल, 3 नौसेना मेडल और 5 वायु सेना मेडल शामिल हैं। इन पुरस्कारों में भी कुछ सम्मान मरणोपरांत दिए जा रहे हैं।

इन वीरता पुरस्कारों के जरिए देश की रक्षा के लिए असाधारण साहस और बलिदान देने वाले जवानों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment