Entertainment News : संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म ‘Love & War’ को लेकर आखिरकार मेकर्स ने बड़ा अपडेट दे दिया है। गुरुवार को फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है। पोस्टर में रणबीर विंटेज कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ पर चोट और खून के निशान दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनका गंभीर अंदाज फिल्म की कहानी में संघर्ष और युद्ध की झलक देता है।
पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा— “Woh rutba, woh raub, woh junoon!” और फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 घोषित की है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। ‘Love & War’ को युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा बताया गया है। कहानी और किरदारों की पूरी जानकारी फिलहाल मेकर्स ने पर्दे में रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स में रणबीर और विक्की के एयरफोर्स अधिकारियों की भूमिका में होने की बात कही गई है, हालांकि यह जानकारी आधिकारिक तौर पर पूरी तरह स्पष्ट नहीं की गई है।
‘Love & War’ रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की करीब दो दशक बाद वापसी भी है। दोनों ने इससे पहले 2007 की ‘Saawariya’ में साथ काम किया था। वहीं आलिया भट्ट पहले भंसाली की ‘Gangubai Kathiawadi’ में नजर आ चुकी हैं, जबकि विक्की कौशल पहली बार भंसाली के निर्देशन में दिखाई देंगे।






