दुर्ग। CG NEWS: दुर्ग के धमधा इलाके में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साइबर ठग ने खुद को कलेक्ट्रेट का तहसीलदार बताकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को झांसे में लिया।
ठग ने वरिष्ठ अधिकारी बनकर बीएमओ और बीपीएम से कर्मचारियों के मोबाइल नंबर हासिल किए और विभागीय ग्रुप में फर्जी निर्देश भी सर्कुलेट करा दिया। इसके बाद आरएचओ योगेश को नौकरी से निकालने की धमकी देकर डराया गया।

धमकी और दबाव में लेकर ठग ने योगेश
से यूपीआई और एसबीआई योनो का पासवर्ड हासिल कर लिया और उसके बैंक खाते से करीब 1 लाख 49 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








