--विज्ञापन यहां--

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात: घर में अकेली

By NS
On: August 6, 2026 3:13 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


लखनऊ। Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। पारा थाना क्षेत्र में बीसीए प्रथम वर्ष की 17 वर्षीय छात्रा की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने का आरोप छात्रा के सहपाठी पर है, जिसे इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से अमेठी गए हुए थे, जबकि बड़ी बहन कॉलेज गई थी। दोपहर में आरोपी युवक छात्रा के घर पहुंचा। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी अन्य युवक से बातचीत को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कहासुनी के दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की और छीना-झपटी हुई। इसी दौरान उसने अपने साथ लाए चाकू से छात्रा के गले पर हमला कर दिया। हमले में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब छात्रा की बड़ी बहन कॉलेज से घर लौटी। पहली मंजिल पर पहुंचने पर उसने बहन का शव खून से लथपथ देखा। वहीं पास में आरोपी युवक भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

– Advertisement –

Ad image

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल आरोपी को पहले लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर में घर से झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन उन्होंने इसे घरेलू विवाद समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में हत्या की जानकारी मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि शुरुआती जांच में सहपाठी की भूमिका स्पष्ट हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे या नहीं और वारदात के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment