--विज्ञापन यहां--

CG VIDEO : युवक-युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, कार

By NS
On: August 14, 2026 10:37 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG VIDEO : जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में युवक और युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग दोनों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मामला दो से तीन दिन पुराना है और सड़क हादसे के बाद हुए विवाद से जुड़ा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि कार सवार युवक-युवती की सवारी से भरे ई-रिक्शा से टक्कर के बाद विवाद की स्थिति बनी थी। इसके बाद ई-रिक्शा चालकों और कार सवार युवक-युवती के बीच बहस होने की बात सामने आ रही है। घटना से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल हो रहे दोनों वीडियो और उनमें सामने आ रहे घटनाक्रम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर फिलहाल युवक-युवती के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया और मारपीट की घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है। वीडियो और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के बाद मामले में आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment