--विज्ञापन यहां--

CG VIDEO : बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर टनल के अंदर पटरी पर

By NS
On: August 27, 2026 9:20 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG VIDEO : बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर भनवारटंक टनल के अंदर तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया है। तेंदुए के पटरी पर दौड़ते हुए वीडियो सामने आने के बाद रेलवे और वन विभाग में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के गार्ड ने टनल के अंदर पटरी पर दौड़ते तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। भनवारटंक टनल का बताया जा रहा यह वीडियो सामने आने के बाद रेल मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई है। तेंदुए के रेलवे ट्रैक तक पहुंचने से वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। विभाग द्वारा वीडियो की पुष्टि करने के साथ ही क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने की संभावना है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment