--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: 32 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर

By NS
On: June 30, 2026 7:01 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जगदलपुर। CG NEWS: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 14 लाख 94 हजार रुपये कीमत का 32 किलो गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान नगरनार पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक दो संदिग्ध धनपुंजी बॉर्डर पर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद आर्मी कैमोफ्लाज रंग के दो बैगों से 32 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी हरियाणा के निवासी हैं और जब्त गांजे की खेप को हरियाणा ले जाने की फिराक में थे।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल नगरनार थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment