--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : हाईटेक अस्पताल में 32 लाख का खेल! बैंक में जमा

By NS
On: September 7, 2026 10:01 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भिलाई। CG NEWS : हाईटेक अस्पताल से करीब 32 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। अस्पताल की नकद राशि बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी पर ही रकम हड़पने का आरोप है। शिकायत के बाद स्मृति नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अस्पताल की नकद राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रख लेता था। अधिकारियों को गुमराह करने के लिए वह रकम बैंक में जमा होने की फर्जी जानकारी ई-मेल के जरिए भेजता था। लगातार वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच के बाद करीब 32 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ।

जांच के दौरान पुलिस ने गबन की रकम से खरीदा गया करीब डेढ़ लाख रुपये का Samsung मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment