--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: स्कूल के पीछे अवैध अतिक्रमण का

By NS
On: August 22, 2026 4:27 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


अभनपुर। CG NEWS: शासकीय प्राथमिक शाला ब्लॉक कॉलोनी के शिक्षक स्कूल के पास हुए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने एसडीएम रवि सिंह को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने और बच्चों की परेशानी दूर करने की मांग की है।

शिक्षकों के अनुसार, स्कूल के पीछे स्थित गेट के आसपास अतिक्रमण कर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पानी की निकासी का रास्ता भी कथित तौर पर बंद होने से स्कूल परिसर और आसपास जल निकासी की समस्या बनी हुई है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने और अन्य गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

– Advertisement –

Ad image

शिक्षकों ने बताया कि स्कूल के पीछे का गेट बंद होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, पानी निकासी की व्यवस्था बाधित होने के कारण बारिश के दौरान स्थिति और खराब होने की आशंका है। इसी समस्या को लेकर शिक्षकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन सौंपे जाने के बाद एसडीएम रवि सिंह ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब शिक्षकों और स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है।

– Advertisement –

Ad image

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभनपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में स्कूल के पास हुए कथित अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment