--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : सो रहे 3 साल के मासूम को सांप ने काटा,

By NS
On: July 29, 2026 8:29 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। CG NEWS : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां मरवाही क्षेत्र में सर्पदंश से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना ग्राम पंचायत सेमरदर्री (सिंगारबहरा) की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय रमेश सिंह के पुत्र करन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तड़के करीब 4 बजे करन घर में सो रहा था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया। सुबह करीब 6 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसका शरीर सुस्त पड़ गया।

– Advertisement –

Ad image

मरवाही अस्पताल रेफर

परिजन तुरंत बच्चे को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए 108 संजीवनी एक्सप्रेस से मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मरवाही अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था।

गांव में शोक

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment