--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : सामाजिक परिवर्तन के लिए जरूरी है सामाजिक

By NS
On: June 17, 2026 2:22 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS : राजधानी रायपुर में गांड़ा समाज द्वारा चलाया जा रहा सामाजिक जनगणना अभियान समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इसी कड़ी में सावित्री जगत दुर्गा नगर, जोगी नगर, सिविल लाईन वार्ड के विभिन्न बस्तियों में जाकर समाजिक बंधुओं के साथ जनगणना कार्यक्रम में भाग ली है। उन्होंने कहा इस अभियान का उद्देश्य समाज की वास्तविक जनसंख्या, सामाजिक स्थिति, आर्थिक परिस्थितियों तथा शैक्षणिक स्तर की सटीक जानकारी एकत्रित करना है, ताकि समाज अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों की प्रभावी ढंग से मांग कर सके।

सामाजिक नेत्री सावित्री जगत ने कहा कि राजधानी रायपुर में लाखों की संख्या में गांड़ा समाज के लोग निवास करते हैं, लेकिन समाज की अधिकृत जनसंख्या का कोई समुचित आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। यही कारण है कि समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा जनगणना समाज की तस्वीर और तकदीर बदलने का एक महाअभियान है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने बताया कि वर्तमान में रायपुर के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों और बस्तियों में जनगणना का कार्य उत्साहपूर्वक चल रहा है। समाज के युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन और सामाजिक कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। समाज के लोगों में इस अभियान को लेकर विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिल रही है।

सावित्री जगत ने कहा कि गांड़ा समाज लंबे समय से सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्ग में गिना जाता रहा है। समाज के लोगों ने अपने श्रम, परिश्रम और योगदान से शहर और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन उनकी वास्तविक स्थिति और संख्या का सही आंकड़ा सामने नहीं आने के कारण उन्हें योजनाओं, प्रतिनिधित्व और अधिकारों का समुचित लाभ नहीं मिल पाया।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment