--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: लॉज के मैनेजर से चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने वाले

By NS
On: June 23, 2026 1:05 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खैरागढ़। CG NEWS: नगर के आदित्य लॉज के मैनेजर से मारपीट, गाली-गलौज और चाकू दिखाकर पैसे मांगने वाले दो आरोपियों को खैरागढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 21 जून को शाम करीब 3:45 बजे आदित्य लॉज के मैनेजर नितेश यादव उर्फ राजा यादव काउंटर पर बैठे थे।

इसी दौरान तुक्कारापारा निवासी भोला उर्फ भोजराज पटेल और नया बस स्टैंड के पीछे निवासी बाउ उर्फ पवन चन्द्राकर वहां पहुंचे और पैसों की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर दोनों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि पवन चन्द्राकर ने चाकू लहराकर भय पैदा किया और दोनों ने जान से मारने की धमकी दी।

– Advertisement –

Ad image

शिकायत पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा पवन चन्द्राकर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment