--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: राज्य खेल अलंकरण समारोह 2025-26: चयनित

By NS
On: August 20, 2026 6:25 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरण समारोह वर्ष 2025-26 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से समारोह के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। सूची जारी होने के साथ ही विभाग ने इसमें शामिल खिलाड़ियों से किसी भी तरह की आपत्ति या संशोधन से संबंधित दावा-आपत्ति आमंत्रित की है।

विभाग के अनुसार, अंतरिम सूची में चयनित प्रतिभागी अपने नाम, उपलब्धियों अथवा चयन से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sportsyw.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से दावा-आपत्ति दर्ज करानी होगी।

दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों को कार्यालयीन समय के दौरान निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। अंतिम सूची तैयार करने से पहले प्राप्त होने वाली दावा-आपत्तियों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद पात्र खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की जा सकती है।

राज्य खेल अलंकरण समारोह के माध्यम से विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। ऐसे में अंतरिम सूची में शामिल खिलाड़ियों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे सूची में दर्ज अपने विवरण की जांच कर लें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो समय सीमा के भीतर विभाग को इसकी जानकारी दें।

अंतरिम सूची में चयनित प्रतिभागी इस प्रकार है।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment