सरगुजा,अंबिकापुर। CG NEWS: अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मारपीट के मामलों में फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है।


पुलिस के अनुसार, बौरीपारा तालाब मारपीट मामले में गणेश उर्फ गोलू और आशुतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में गणेश कुमार उर्फ गोलू को पकड़ा गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
अंबिकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।






