अभनपुर। CG NEWS: अभनपुर के नवापारा में महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज करने और अश्लील हरकत करने का आरोप है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल कोसरे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता का देवर लगता है। महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
यह पूरा मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।








