--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: मस्तूरी थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर आईफोन

By NS
On: September 4, 2026 1:41 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: वारदात 2 सितंबर की शाम कर्रा रेलवे अंडरब्रिज के पास हुई थी, जहां गतौरा कोलवॉशरी ड्यूटी पर जा रहे तीन युवकों को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर गाली-गलौज करते हुए आईफोन लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और करीब 40 हजार रुपये कीमत का आईफोन लूटकर फरार हो गए। हमले में तीनों युवकों को चोटें आई थीं।

घटना की शिकायत के बाद मस्तूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में मस्तूरी थाना पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने बुटापारा निवासी 27 वर्षीय राजकुमार ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी शिवम निवासी देवरीडीह के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू और लूटा गया एप्पल आईफोन बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी राजकुमार ध्रुव को 4 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, वारदात में शामिल दूसरा आरोपी शिवम अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को बिलासगुड़ी में एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने किया। पुलिस की संयुक्त टीम अब फरार आरोपी की तलाश के साथ घटना में इस्तेमाल स्कूटी के संबंध में भी जांच कर रही है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment