--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: भीषण गर्मी के बीच पानी की संकट से जूझ रहे लोग,

By NS
On: June 20, 2026 5:53 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: जांजगीर चांम्पा जिले के अकलतरा में भीषण गर्मी के बीच जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिससे जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर पालिका क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। हालात ऐसे हैं कि नगरवासियों को पानी के लिए रात-रात भर जागना पड़ रहा है, इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

नलों में पानी आता भी है तो सिर्फ 10 से 20 मिनट के लिए, जिससे सभी लोगों तक पानी पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार नींद पूरी नहीं होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। अकलतरा नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment