--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, महिला की हत्या

By NS
On: July 18, 2026 4:11 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बेमेतरा। CG NEWS: चंदनू थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बहुचर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोनपुरी निवासी 50 वर्षीय दुकलिहीन बाई की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। आरोपी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली ने महिला के घर में घुसकर हत्या की, फिर शव के टुकड़े कर साक्ष्य छिपाने के लिए शिवनाथ नदी के पास फेंक दिया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने मामले की जांच में ड्रोन, नाव, सर्च लाइट, फोरेंसिक टीम और साइबर तकनीक का सहारा लिया। लगातार पूछताछ और वैज्ञानिक जांच के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आरी, फावड़ा सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment