--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों के खिलाफ कांग्रेस

On: June 17, 2026 11:28 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती तथा बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिफरा स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार और बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बढ़े हुए बिजली बिलों ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी तिवारी सहित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और बढ़ी हुई दरों पर पुनर्विचार नहीं हुआ, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment