सरगुजा। CG NEWS : जिले के उदयपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खमरिया स्थित शासकीय बालिका छात्रावास में छात्राओं की ओर से व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। जिला पंचायत सदस्य राधा रवि ने छात्रावास का अचानक निरीक्षण कर वहां रह रही बालिकाओं से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
बातचीत के दौरान छात्राओं ने रवि सूर्य राजवाड़े नामक व्यक्ति का उल्लेख करते हुए निजी कार्य कराए जाने सहित कई आरोप लगाए। छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य राधा रवि ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। शिकायतों की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर छात्रावास की व्यवस्थाओं और शिकायतों की जांच कराने की मांग की है।











