बस्तर । CG NEWS: बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा बाजार में विक्रय किए जा रहे नकली डीएपी खाद बीज के खिलाफ, किसानों की हितो की रक्षा व दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर कृषि विभाग कार्यालय के समक्ष ढोल नगाड़ा बजाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा साय सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाने के बाद अब इसे भ्रष्टाचार का ‘हब’ बना दिया है।अन्नदाताओं की पीठ पर छुरा घोंपते हुए उन्हें मिट्टी से बना नकली डीएपी थमाया जा रहा है।भारत डीएपी’ के नाम पर जो पोटाश और खाद बस्तर के बाजारों में खपाया जा रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी और अमानक निकला है।

किसानों के अनुभवों से यह साफ हो चुका है कि यह खाद सिर्फ मिट्टी और कंकड़ का मिश्रण है। बस्तर के मासूम और भोले-भाले किसानों के साथ ऐसा क्रूर मजाक कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।इस महा-फर्जीवाड़े की जड़ें बहुत गहरी हैं। नकली और अमानक खाद-बीज का यह काला साम्राज्य सिर्फ निजी दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि शासकीय लैंप्स और सहकारी समितियों के माध्यम से भी इसे धड़ल्ले से किसानों को थमाया जा रहा है।
यह सीधे तौर पर बस्तर के कृषि ढांचे और किसानों की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की बड़ी साजिश है। जो कांग्रेस पार्टी कभी होने नहीं देगी!भाजपा के बड़े चेहरों के संरक्षण में चल रहा करोड़ों रुपये का यह काला खेल धड़ल्ले से फल-फूल रहा है,जिसके कारण जिम्मेदार अधिकारी भी आंखें मूंदे बैठे हैं।





